Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

समीक्षा बैठक कर सम्मेलन आयोजित

पीलीभीत - समाजवादी पार्टी 127 शहर विधानसभा की बूथ स्तरीय बूथ प्रभारियों ,सक्रिय कार्यकर्ताओं ने के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत  बूथ स्तरीय संगठन को जुझारू व सक्रिय करने हेतु ला कालेज, चंदोई पीलीभीत मे आज समीक्षा बैठक कर सम्मेलन आयोजित किया गया। 


127 शहर विधानसभा का समाजवादी पार्टी के बूथ स्तरीय सम्मेलन सपा जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंंत्री हाजी रियाज़ अहमद ने बूथ प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा आज देश का किसान परेशान हाल है।डीज़ल के दाम आसमान छू रहे हैं।किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल पा रहे है।खेती की लागत काफी बढ चुकी है।भारत के प्रधानमंत्री किसानों के हित की बात करते हैं।कहाँ गया उनका वादा।आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं।किसान अपने आप ठगा सा महसूस कर रहा है। किसान भुखमरी के कगार पर है। क्योंकि 2014 में भाजपा और उनके नेताओं ने झूठ बोलकर अच्छे दिन का सपना दिखाकर उनके वोटों को ठगने का काम किया। आज किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हुआ है।तथा समाज का हर वर्ग परेशान है।मीडिया भाजपा के झूठ को जनता के सामने नहीं लाती है। इसे जनता 2019 के चुनाव में सबक सिखाएगी।

पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा हिंदू भाइयों को धोखा व गुमराह करने का काम भाजपा कर रही है।उनके नेता व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जो कभी टोपी पहनने से ऐतराज करते थे।हिन्दू उनको अपना हितैषी मानते थे।आज कहाँ है वह लोग यह वहीं नरेन्द्र मोदी हैं जो मस्जिदों में जा-जाकर नतमस्तक हो रहे हैं। और अब इनका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। 

 सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने बूथ प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की असली ताकत बूथ का कार्यकर्ता है। और बूथ प्रभारी व बूथ का सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। और इन्हीं के दम पर 2019 लोकसभा चुनाव में माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया करने का काम करेगी। कार्यकर्ता 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में सक्रिय रूप से जुट जाएं। क्योंकि भाजपा झूठ का पुलिंदा है।बूथ के कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि दिनांक 23 सितंबर, 7 अक्टूबर, 14, व 28 अक्टूबर, को विशेष मतदाता पुनरीक्षण का कार्यक्रम बूथों पर है। सभी बूथ प्रभारियों को मतदाता सूची देते हुए कहा कि वह अपने बूथ पर नए वोट बनवाने व फर्जी वोट निरस्त कराने का कार्य करें।जिला महासचिव तसलीमशान खाँ ने कहा इस बार जनता अपना मन बना चुकी है 2019 के लोकसभा चुनाव में उ०प्र०मे समाजवादी पार्टी के हक में एकतरफा जनता वोटिंग करेगी।


सम्मेलन में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रुपराम कश्यप, मरौरी ब्लॉक प्रमुख अरूण वर्मा, जिला सचिव बलजीत सिंह, बलकार सिंह, गुरदीप सिंह मल्लू, हरविंदर सिंह, शादाब मलिक, इम्तियाज अल्वी, कुलवंत सिंह, निरंजन गंगवार,रशीद अंसारी, राहुल कश्यप, अज़ीज़ मंसूरी,अखतर खाँ, सिददीक हुसैन, पलविंदर सिंह, लक्ष्मी सक्सेना, गीता गुप्ता, डॉक्टर राममूर्ति गंगवार, देवनन्दन प्रजापति, मुन्ना लाल शर्मा, अनिल कश्यप, इरशाद मियां,सुरेश कश्यप, अशरफी लाल कश्यप, जमुना प्रसाद शर्मा, हारून मलिक, गयासुद्दीन मंसूरी, रामनरेश यादव, रामपाल वर्मा, दाताराम वर्मा, वसंतलाल पासवान, निरंजन गंगवार, अदील अहमद, रिंकू पांडे, वाजिद फरीदी,आदि ने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के आयोजक विधानसभा अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद असांरी ने सभी बूथ प्रभारियों सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।इसके साथ कार्यक्रम में शहर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों बूथ प्रभारियों ने भाग लिया।

(ब्यूरो शीराज़ मालिक पीलीभीत)

Post a Comment

0 Comments