Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

गंगवार को बनाया गया उत्तर प्रदेश ब्रज क्षेत्र का उपाध्यक्ष

पीलीभीत - भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष सुरेश गंगवार को अब ब्रज क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। श्री गंगवार के घर बधाई देने बाले लोगों का तांता लगा है।

पीलीभीत : में हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय से फरमान आया था कि ज़िलाध्यक्ष सुरेश गंगवार को उनके पद से हटा दिया गया है। तब लोगों ने कुछ और ही कयास लगाया था। अब भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष श्री  रजनीकांत महेश्वरी जी ने संगठन को विस्तारित करते हुए व उनका ओहदा बड़ाते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की संतुती प्रदान कर दी है। आपको बता दें कि ब्रज क्षेत्र में  पार्टी से उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के सम्बन्ध में जैसे ही मनोनयन पत्र जारी होने की सूचना श्री गंगवार व उनके तथा पार्टी के समर्थकों को मिली, सभी में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी के द्वारा जारी मनोनयन पत्र में उल्लेख किया गया है कि उनसे उम्मीद की जाती है कि वो जैसे जनपद स्तर पर संगठन को मजबूती दिये हुये थे, अब उसी तरह वो ब्रज क्षेत्र में संगठन को मजबूती दें। श्री गंगवार के घर बधाई देने बालों का तांता लग गया है।




Post a Comment

0 Comments