पीलीभीत (अमरिया) ग्राम भूड़ कोनी थाना अमरिया स्थित शिव मंदिर के पुजारी रामेश्वर दयाल पुत्र लीलाधर जाति लोधी उम्र करीब 60-65 बर्ष निवासी ग्राम नकटपुरा पीरा थाना अमरिया की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला काटकर हत्या कर शिव मंदिर के पीछे शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गयी।
इस संबंध में जिलाधिकारी पीलीभीत अखिलेश मिश्र व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत बालेन्दु भूषण सिंह द्वारा तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया गया एवं ग्राम प्रधान व स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी प्राप्त की गई एवं प्रभारी निरीक्षक अमरिया को उक्त प्रकरण में शीघ्र घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
![]() |
ब्यूरो शीराज़ मालिक पीलीभीत फोन 9012143999 |
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374