Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आज दिनभर इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर - INA NEWS

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में सियासी घमासान तेज

नई दिल्ली - अधिकार को लेकर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद पुराना है। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में आई और अधिकार को लेकर राजनिवास के साथ उसका टकराव शुरू हो गया था। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। दोनों के अधिकारों की व्याख्या करने के साथ ही सर्वोच्च अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है।



सरकारी कर्मियों का होगा डोप टेस्ट

चंडीगढ़ - पंजाब की कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार ने राज्‍य में नशे के खिलाफ हल्‍ला बोल दिया है। राज्‍य में युवाओं की लगातार मौत और ड्रग्स की तस्करी के कारण फजीहत के बीच पंजाब सरकार ने नशे पर एक और वार किया है। ड्रग तस्करों को फांसी की सजा देने के प्रावधान के प्रस्ताव के बाद मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी सरकारी कर्मचारियों की भर्ती में डोप टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

पाकिस्‍तान में भारी बारिश से तबाही, 14 की मौत 19 घायल


इस्‍लामाबाद - पाकिस्‍तान में मानसून आ गया है और जमकर बारिश हो रही है। पाक के पंजाब और खैबर पख्‍तून प्रांतों में भारी बारिश के चलते कम से कम 14 लोगों की मौत और 19 लोग घायल हो गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मूसलधार बारिश ने मंगलवार को देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया। भारी बारिश बुधवार को भी जारी रही, जिससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ है।
नेपाल में फंसे हैं 993 तीर्थयात्री                                                                             
नई दिल्ली- नेपाल के पहाड़ी हिलसा क्षेत्र से 250 से ज्यादा भारतीय तीर्थयात्रियों को निकाल लिया गया है। कैलास मानसरोवर से लौट रहे तीर्थयात्री भारी बारिश के कारण फंसे हुए थे। अधिकारियों ने फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास तेज कर दिया है। भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 336 अन्य भारतीयों को भी सिमिकोट से सुरखेत और नेपालगंज पहुंचाया गया है।
FIFA World Cup 2018: क्वार्टर फाइनल में होगी कांटे की टक्कर
मास्को - फीफा विश्व कप के ग्रुप स्टेज में गत चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम जर्मनी उलटफेर का शिकार हुई। फिर प्री-क्वार्टर फाइनल में सुपरस्टार स्ट्राइकर लियोन मेसी की अर्जेटीना, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल और सितारों से सजी स्पेनिश टीम बाहर हो गई। शुक्रवार से शुरू हो रहे अंतिम-आठ के मुकाबलों में ब्राजील, इंग्लैंड, बेल्जियम, क्रोएशिया, उरुग्वे, स्वीडन, फ्रांस और मेजाबन रूस आगे का रास्ता तय करने के लिए मैदान पर उतरेंगी लेकिन अब यहां इन टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी और ये सभी टीम खुद को साबित करते हुए यहां तक पहुंचीं हैं।

Post a Comment

0 Comments