लखनऊ - यूपी के पूर्व
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने आवास को होटल में
तब्दील करने की खबर पर सपा एमएलसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि
ये एक इंस्टिट्यूशनल लैंड है। यह एक विशिष्ट अतिथि गृह है। कृपया इसे होटल न
समझें।
दरअसल, ये खबर एलडीए में नक्शा पास कराने के
लिए जमा किए गए आवेदन के बाद आई। जिसमें एलडीए से प्लॉट संख्या 1 ए-
विक्रमादित्य में निर्माण कराने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गई थी।
जिसके बारे में कहा गया कि अखिलेश यादव भूखंड को एक हेरिटेज होटल में बदलना चाहते
हैं। जिसका नाम होगा हिबिस्कस हेरिटेज। हिबिस्कस फूल की प्रजाति है। गुड़हल का फूल
हिबिस्कस रोजा साइनेनसिस इसी कुल का फूल होता है।
जिस पर सपा एमएलसी ने ट्वीट कर स्पष्ट किया है
कि ये होटल नहीं बल्कि विशिष्ट अतिथि गृह होगा। वहीं, इसके बगल में
स्थित मुलायम सिंह यादव के आवास को लाइब्रेरी बनाने की अनुमति एलडीए से की गई है।
वहीं, इस संबंध में जब सपा प्रवक्ता राजेंद्र
चौधरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने
कहा कि अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव अभी विदेश यात्रा पर हैं और मैं भी
बाहर हूं। इस पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374