Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

चयनित किसानों को जैविक खेती की दी गई जानकारी



पीलीभीत : बीसलपुर के उप संभागीय कृषि प्रसार कार्यालय में चयनित किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी गई इस मौके पर डॉक्टर एस एस ढका ने कहा कि जिन किसानों का चयन जैविक खेती करने के लिए हुआ है वह किसान खेतों में रासायनिक पदार्थ ना डालें जैविक कंपोस्ट ही खेतों में डालें वही ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अनिल वर्मा ने कहा किसानों को अधिक मात्रा में जैविक खेती करनी चाहिए इस मौके पर डॉक्टर एन सी त्रिपाठी ने कहा कि किसान जैविक खेती के माध्यम से हानिकारक कीटनाशक पदार्थों से बच सकता है




 जब किसान अपने खेतों में रासायनिक दवाओं और कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करते हैं तो कहीं ना कहीं तक उपजाऊ फसल में इसका असर रहता है और यह हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालते हैं यदि हम  लोग जैविक खेती का प्रयोग करें तो निश्चित ही हम कई प्रकार के रोगों से बच सकते हैं इस मौके पर एडीओ भगवान सिंह बघेल
संजीव मौर्य SCDI धर्मेंद्र प्रसाद दुबे आदि अधिकारी मौजूद रहे!

                                                                                                           (संबाददाता आशुतोष मिश्रा बीसलपुर)

Post a Comment

0 Comments