आज पुरानी वाली मोहतरमा के बियाह की तीसरी साल गिरह है और यक़ीन मानिए वो आज भी उतनी ही बौड़म हैं जितनी 14 साल पहले थीं!
आज फ़ोन आया था! विदेश में रह रहीं हैं पर बदली नहीं! शो ऑफ़ वाली आदत अभी तक गयी नहीं!
बातों बातों में बता हीं दीं के iPhone 7 ली हैं!
लेकिन अफ़सोस यारा उदय भइया तो iPhone 8+ चला रहे हैं
अचानक पूछ बैठीं कि
"शादी कब कर रहे हो?"
"कर लेंगे!"
"कोई पसंद किए हो या अरेंज मैरिज?"
"पसंद तो है एक!"
"फ़ोटू भेजो!"
"रुको भेजते हैं!"
फ़ोटू देख के बोली
"बहुत ख़ूबसूरत है यार!"
"हाँ!"
"सही है! वो तैयार है?"
"लगता तो है पर जबतक हो न जाए का कहें?"
"और दोनो के घर वाले?"
"वो सब हो जाएगा! वो सब छोड़ो बताओ भाई साहेब कैसे है?"
"बढ़िया! यार अपने आस पास ज़मीन देखो लखनऊ में! हमको वहीं मकान बनवाना है!"
"भक्क्क ! पहले पड़ोसन थी तो इतना काण्ड हुआ ! अब नही बनाएँगे तुमको पड़ोसन! शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर नही चलाना तुम्हारे साथ !"
(और दोनो ठहाके लगा के हसने लगे!)
उनकी शादी को तीन साल हो गया पर शायद ये तीसरी बार था जब हमारी बातें हुई!
बर्थडे पे MSG आता जाता रहता था! प्रेम 8 साल ख़ूब निभाया दोनो ने!
अब ख़ुद के किरदार को निभा रहे है! मेरी धड़कने नही बढ़ीं उसका कॉल देख के न ही उसकी साँसे बढ़ी मेरी आवाज़ सुन के! वक़्त सब सही कर देता है!
हमारा दिल अब धड़कता है किसी और बिन्दी-झूमके वाली के लिए और
उनका उनके हबी के लिए ! अब वो अपना प्रेम निभा रही और हम हमारा!
पर शो ऑफ़ वाली आदत गयी नही उसकी!

बियाह मुबारक हो पड़ोसन! मुसकियाती रहना! अच्छी लगती हो!
अब यहाँ अपना नाम लिख के मैटर कराना है क्या घर में, हा हा हा हा हा
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374