जौनपुर - यूपी के जौनपुर में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क
हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की जान की चली गई, जबकि दो अन्य
घायल हो गए।
जिले के जलालपुर चौराहा पर अनियंत्रित ट्रेलर
ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। भागने के दौरान साइकिल सवारों को भी चपेट
में ले लिया। जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद तो घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। घटना
के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रेलर में आग लगा दी। हादसे के कारण हाइवे अवरुद्ध हो गया
है।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया।
पुलिसकर्मियों ने धू-धूकर जल रहे ट्रेलर पर
पानी डालकर आग को बुझाया।
मृतकों मे नेवादा गांव के निवासी अजय सिंह,
उनकी
पुत्री सौम्या (चार) और अनवर हैं। बाकी की शिनाख्त की जा रही है। दो घायलों को
जिला अस्पताल रेफर किया गया।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374