Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

भाजपा नेता के बेटे ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, मनाली और नोएडा में की हैवानियत

उदय सिंह यादव : नई दिल्ली

नई दिल्ली  - हरियाणा के भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ एक महिला ने नोएडा के थाना सेक्टर-49 में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला ने भाजपा नेता के बेटे के दो दोस्तों पर सहयोग करने का आरोप लगाया है। इनमें एक युवती है।

महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर नोएडा पुलिस ने युवती व युवक को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक का बेटा अभी फरार है। दुष्कर्म का आरोप कैथल हरियाणा से भाजपा नेता राव सुरेन्द्र सिंह के बेटे उदयवीर सिंह तंवर पर लगा है।

उदयवीर नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है और सेक्टर-47 में रहता है। उदय के खिलाफ सेक्टर-29 में रहने वाली 27 वर्षीय एक महिला ने थाना सेक्टर-49 में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला ने एफआईआर में उदयवीर के दोस्त यश शारदा और महिला मित्र राधिका अग्रवाल को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने यश शारदा और राधिका अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।


यश दिल्ली के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। राधिका इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। एफआईआर में पीड़ित महिला ने बताया कि राधिका के जरिए वह उदयवीर से मिली थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। चारों अक्सर एक साथ पार्टी करते थे।

12 जून को चारों घूमने फिरने और पार्टी करने के लिए मनाली गए थे। महिला का आरोप है कि उदयवीर ने यश और राधिका की मदद से उसे ड्रग्स दे दी। उसके नशे में होने के बाद उदयवीर ने पहले मनाली में और फिर नोएडा वापस आकर अपने फ्लैट पर उसके साथ कई बार नशे में दुष्कर्म किया।

आरोप है कि उदयवीर ने महिला को पुलिस से शिकायत करने या किसी से बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। मामले में एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी उदयवीर अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments