Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आज का इतिहास 10 जुलाई


10 जुलाई के इतिहास में देश और दुनिया में ये घटनाएं दर्ज हैं.

तीसरे धर्मयुद्ध के दौरान 1190 में रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हो गई थी।

नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह 1246 में दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।

हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर 1624 में हस्ताक्षर किये गये।

इंग्लैंड ने 1652 में नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

भारत में ब्रिटिश सरकार ने 1800 में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।

अमेरिकी राष्ट्रपति एंडू जैक्सन ने 1832 में दूसरे बैंक को पुन: अधिकार दिए जाने के लिए वीटो किया।

न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक 1848 में शुरू हुआ।

इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड में 1884 को खेले जा रहे प्रथम क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा।

फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए 1907में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

यूरोपीय देश रोमानिया ने 1913 में बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

डेनमार्क ने 1924 में ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया।

सोवियत संघ के आधिकारिक समाचार एजेंसी के तौर पर टीएएसएस की शुरुआत 1925 में हुई।

ईसवी को पहली महिला विमान चालक बायनहोज़न ने 1931 में संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की।

नार्वे ने 1931 में पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।

सोवियत संघ और रोमानिया के बीच 1934 में राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।

हावर्ड ह्यूज ने 1938 में 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया था।

दो महीने के युद्ध के बाद नार्वे ने 1940 में जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।

इटली ने 1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

चीन के कैंटोन क्षेत्र में 1947 को नदी में रेलगाडी गिरने से 200 लोगों की मौत हुई।

भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मुंबई में जन्म 1949 में हुआ। उनके नाम 125 टेस्ट में 34 शतकों के साथ 10122 रन हैं। 108 वनडे में उन्होंने 3092 रन बनाए।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत 1965 में हुई।

वायु सेना के लड़ाकू विमान मिगका 1966 में महाराष्ट्र के नासिक जिले से निर्माण शुरू।

इजरायल ने 1967 में छह दिन से चल रहे अरब युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रस्तावित युद्ध विराम को मानते हुए लड़ाई का अंत किया।

मुम्बई के मडगाँव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का 1972 में जलावतरण हुआ।

उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में स्थित देश बहामास ने इंग्लैंड से स्वतंत्रता हासिल की और संविधान अंगीकार किया।

पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।

ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर 1983 में पुन: प्रधानमंत्री बनीं।

Post a Comment

0 Comments