Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

खेत पर गई किशोरी से ग्राम प्रधान ने किया दुराचार


अलीगंज - खेत पर गई किशोरी के साथ ग्राम प्रधान ने तमंचे के बल पर दुराचार किया। इसकी रिपोर्ट पीड़िता के भाई ने थाना अलीगंज में दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।

थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी शाम करीब सात बजे घर से खेत पर शौच करने के लिए गई थी। आरोप है उसी समय ग्राम प्रधान कमालुद्दीन उर्फ नन्हे ने अपने दोस्त तसलीम निवासी मोहम्मद नगर बझेरा के साथ मिलकर किशोरी को घेर लिया। इसके बाद आरोपी उसे मक्का के खेत में ले लिया। जहां किशोरी के कनपटी पर तमंचा रखकर ग्राम प्रधान ने उसके साथ दुराचार किया। 

इसकी जानकारी किशोरी ने आरोपियों के कब्जे से छूटने के बाद परिजनों को दी। इस पर गुस्साए परिजन लड़की को लेकर थाना अलीगंज पहुंचे जहां उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। जबकि आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी इधर उधर तलाश कराई। पुलिस को कोई भी आरोपी हाथ नहीं लग सका।

किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को आदेश दिया गया है। -  संजय कुमार एएसपी


रिपोर्ट - अंकित त्रिवेदी, ब्यूरो एटा 

Post a Comment

0 Comments