Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आज का इतिहास - 28 जून

देश और दुनिया के इतिहास में 28 जून को ये महत्‍वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं.


 1= 1748 - एम्सटरडेम में दो लाेगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए.


2= 1820 - टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया.

3= 1838 - ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गयी.

4= 1846 - एंटोइन जोसेफ सैक्स ने सैक्सोफोन का पेटेंट कराया. 

5= 1941 - जर्मनी और रोमानिया के सैनिकों ने रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों को हत्या कर दी. 

6= 1941 - जर्मनी की सेना ने पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा जमाया. 

7= 1956 - पोलैंड के पोज़नेन में दंगे भड़कने से 38 लोग मारे गये.

8= 1960 - वेल्स के मोनमाउथशर की एक कोयला खदान में गैस से हुए धमाके में 37 खनिकों की मौत हो गई.

9=1919 में वर्साय शांति संधि पर दस्तखत के साथ आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध का अंत हुआ. 

10=  1981 - ईरान में एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी।

11=  1981 - चीन ने कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला.

12= 1999 - रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई. 

13= 2003 - इस्रायल-फ़िलिस्तीन पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत. 

14= 2004 - अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी.

15= 2004 इराक की राजधानी बग़दाद में एक छोटे से समारोह में अमेरीका ने इराक के शासन की बागडोर दोबारा इराकी लोगों को सौंप दी.

16= 2004 - तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन शुरु हुआ.

17= 2005 - रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा. 

18= 2008 - बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी. एस. नारायण स्वामी को इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया. 

19= 2008 - वेतन आयोग ने पत्रकार व ग़ैरपत्रकार कर्मचारियों को 8 जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30% की अन्तरिम राहत देने की सिफ़ारिश की. 

20=2008 - लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया. 

21= 2010 - हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर ज़िले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए और दूसरी तरफ से आ रही मालगाड़ी की ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए. 

22= 2012 - इराक में सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और 50 घायल हो गये.
 INA NEWS - आईये अब जानते हैं  यहाँ 28 जून को जन्मे कुछ खास लोगो के बारे में, .. Famous Birthdays
1= प्रसिद्ध बाँग्ला लेखक और देश के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 1838 में हुआ था. 

2= हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त का जन्म 1883  में हुआ था. 

3= 17 भाषाओं का ज्ञान रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्‍हा राव का जन्म 1921  में हुआ. 

4= भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज  जसपाल राणा का जन्म 1976 में हुआ. 

5= भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु का जन्म 1995 में हुआ . 
 INA NEWS 28 जून को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए  कुछ प्रमुख हस्तियाँ.  Famous Deaths 
1= जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन 2007 को हुआ था. 

2= प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का निधन 1972 को हुआ था. 

3= भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन 2012 को हुआ था. 
 INA NEWS  28  जून को मनाये जाने वाले  महत्त्वपूर्ण अवसर उत्सव और त्यौहार  Important Days
1= ग़रीब दिवस (पी. वी. नरसिंह राव का जन्म दिवस)

Post a Comment

0 Comments