इतिहास में 25 जून का दिन
भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। आज ही के दिन 1975
में देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई जिसने कई ऐतिहासिक घटनाओं को जन्म दिया।

आपातकाल में चुनाव
स्थगित हो गए थे।इसके अलावा इस दिन बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री करिश्मा कपूर का
जन्म हुआ। उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर
अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया। संगीत और नृत्य की नई परिभाषा लिखने वाले
माइकल जैक्सन की मृत्यु हुई।
देश और दुनिया के इतिहास की कुछ अन्य महत्वपूर्ण
घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1529...मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी
राजधानी आगरा लौटा।
1788...वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां
राज्य बना।
1941...फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
1947...एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग
गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां
बिकीं और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई।
1950...उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू
हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।
1974...बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री करिश्मा कपूर का
जन्म हुआ।
1975...इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार
की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।
2005... ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी
माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा।
2009...संगीत और नृत्य की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल
जैक्सन की मृत्यु।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374