Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

लोहिया आयुर्विज्ञान सँस्थान में सितम्बर माह में आंदोलन

लखनऊ - आज डॉ राम मनोहर  लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ की आम सभा की बैठक संस्थान में हुई।


बैठक की अध्यक्षता रणजीत सिंह यादव ने की। 1000 आउटसोर्सिंग कर्मचारी संविदा पर समायोजन हेतु 6 माह से पोस्टकार्ड व् सामूहिक मांगपत्र भी भेज चुके मगर शासन नजरन्दाज कर रहा और ऊपर से संस्थान में एस्मा लगा दिया गया है। 

नाराज कर्मचारी तैयारी में जूटे है जैसे ही एस्मा खत्म होता है बहुत बड़ा आंदोलन को बाध्य होंगे। महामन्त्री सच्चिता नन्द मिश्रा ने बताया की मामले में माननीय श्रम व् रोजगार मंत्री, माननीय चिकित्सा शिक्षा मंत्री,प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आदि से कई बार वार्ता हुई कोई कदम नहीं उठाया गया शासन की ओर से
अब जो भी आंदोलन के दौरान मरीजों को कष्ट होगा उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी 
स्ववित्तपोषित संस्थान में कर्मचारी अपने भविष्य व् उचित वेतन की गुहार वर्षो से लगा रहे है।

                                                                                                                                         ब्यूरो लखनऊ

Post a Comment

0 Comments