Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

सीमा पर फायरिंग में पीलीभीत का लाल शहीद शहीद के पिता ने बेटे की शहादत को किया सलाम

पीलीभीत। चीन-तिब्बत सीमा पर तैनात पीलीभीत का रहने वाला एक सिपाही शहीद हो गया। सूचना मिलते ही इससे उसके गांव समेत आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया है। शहीद के घर पर शुभचिंतकों और रिश्तेदारों की भीड़ लगना शुरू हो गई है।


देश का नाम रौशन करने वाला 28 वर्षीय जवान गुरविंदर सिंह बाजवा पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली इलाके के अभयपुर माधोपुर गांव का रहने वाला था। गुरविंदर 28 सितंबर 2010 को सेना में भर्ती हुआ था। गुरविंदर का विवाह दो वर्ष पूर्व जगरूप कौर से हुआ। 34 राइफल्स में तैनात गुरविंदर की ड्यूटी चीन सीमा पर स्थित सिक्किम में चल रही थी। इस बीच दुश्मनों द्वारा की गई फायरिंग में देश का लाल शहीद हो गया। श्रीनगर सीमा पर तैनात शहीद गुरविंदर सिंह के रिश्तेदार ने शहीद के कमाडेंट से शहादत की पुष्टि की।

ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि पोस्टमार्टम के बाद शहीद के पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से वाया दिल्ली या फिर लखनऊ के रास्ते उसके घर पीलीभीत लाएंगे।

                                                                                                              (ब्यूरो शीराज़ मालिक पीलीभीत)

Post a Comment

0 Comments