Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

बुलंदशहर कक्षा नौ का छात्र बना अंतर्राज्य वाहन चोर गिरोह का सरगना

बुलंदशहरकक्षा नौ का छात्र बना अंतर्राज्य वाहन चोर गिरोह का सरगना । इसी साल छात्र ने कक्षा नौ की परीक्षा दी थी। पुलिस ने अंतर्राज्य वाहन चोर गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी सिटी डॉ॰ प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि चोरों का जाल कई प्रदेशों में फैला हुआ है। एसपी सिटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जनपद में वाहन चोरी की वारदात बहुत ज्यादा बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर पुलिस टीम को वाहन चोरों की तलाश में लगाया गया था। 13 मई को खुर्जा गेट पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की तलाश और चेकिंग कर रहे थे। तो मुखबिर की सूचना मिली कि नीमखेड़ा रोड पर वाहनों को बेचने के लिए कुछ लोग आने वाले हैं                                                                                                               

नीमखेड़ा रोड पर सरिया मिल के पास पुलिस बल सक्रीय हो गया। इसी बीच एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के नाम बदलू पुत्र नसील अल्वी और आमिर पुत्र वारिस निवासी दिल्ली दरवाजा मस्जिद झाझर असद पुत्र समद निवासी रबूपुरा गोैतमबुद्धनगर संजीव उर्फ मोटा सुदामापुरी विजयनगर, शहजाद पुत्र नफीस निवासी रबूपुरा का हैं। असद ने इसी साल कक्षा नौ की परीक्षा दी थी। पुलिस ने आमिर को ही बाइक की चोरी करते रंगे हाथ दबोचा था।

                                                                            

                                                                                                                रिपोर्ट: राजकुमार शर्मा  बुलंदशहर

Post a Comment

0 Comments