Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

इंटर की टापर वर्षा को पूर्व विधायक मनोज सिंह ने दिया लैपटाप

गाजीपुर : सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू यूपी बोर्ड परिक्षा में जनपद में इण्टर मिडिएट की टापर वर्षा सिंह के कांधर पुर स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने डायरी पेन एवम लैपटाप देकर वर्षा सिंह को सम्मानित किया और आगे की शिक्षा में भी हर संभव सुविधा दिलाने का भरोसा दिलाया।
वर्षा को 88,6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुवा है। वह हरिद्वार राय इंटर कालेज कमालपुर की छात्रा है। बधाई देते हुवे पूर्व विधायक मनोज सिंह ने कहा की यह बहुत ही गर्व की बात है की जिले की बिटिया ने टाप करके अपने परिवार के साथ साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवाओं को उत्साहित करने के लिए सपा सरकार में लैपटाप का वितरण किया गया था लेकिन उसे भाजपा सरकार ने बन्द कर दिया। मनोज सिंह ने कहा की युवाओं को न तो रोजगार नहीं किसानों की आय दोगुनी मिली। उन्होंने अभिभावकों से खास तौर से अपील करते हुवे कहा की बेटियां आज देश में ही नहीं वल्कि विदेशों में भी सफलता की उडान भर रही है। आज बेटी और बेटा में अंतर करने का समय नहीं है। आप सभी बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलानें में सहयोग प्रदान करें। आज समय के साथ साथ जमाना बदल गया है बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अभय प्रताप सिंह, बृजेश सिंह, प्रवीण पाण्डेय, अंजनी सिंह, प्रेम सिंह समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।                          

                                                                 

                                                                                                                    ब्यूरो चीफ विकास राय गाजीपुर

Post a Comment

0 Comments