Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

वाराणसी: निर्माणाधीन फ्लाईओवर पिलर नीचे गिरा, 12 लोगों की मौत की सूचना

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर आ रही है। हालांकि की आभी इस बात कि पुष्टि नहीं हुई है कि हादसे में किसी की जान गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को हर संभव मदद के लिए निर्देश दिए हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुँच चुकी हैं हो राहत एवं बचाव का कार्य कर रही थी।

पुल के नीचे खड़ी कई कारें चकनाचूर

जानकारी के मुताबिक, कैंट रेलवे स्टेशन के पास महीनों से बन रहा ओवरब्रिज का एक बड़ा हिस्सा मंगलवार शाम को अचानक जमीन पर आ गिरा। ओवर ब्रिज का हिस्सा जमीन पर गिरते ही नीचे मौजूद लगभग 50 लोग इसके मलबे में दब गए। ओवरब्रिज का पिलर गिरने के बाद चीख पुकार मच गई और अफरातफरी की स्थिति मौके पर बन गई। पिलर का एक हिस्सा गिरने से उसके नीचे कई लोग दब गए। कार में बैठे लोग भी पिलर की चपेट में आने से कार के साथ ही पिचक गए।

इस दौरान भागादौड़ी और जान बचाने की कोशिश में कई लोग इस दौरान गिरकर घायल भी हो गए। काफी भीड़ भरे क्षेत्र में अचानक हुए इस हादसे में भगदड़ मचने के बाद मौके पर पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला और लोगों को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिक भी सहयोग में आगे आए और ओवरब्रिज गिरने के बाद नीचे फंसे वाहन और उसमें मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे।

हालांकि नीचे दर्जनों लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद उनको बचाने की कोशिश की जा रही है मगर कई के मरने का अंदेशा भी स्थानीय लोगों की ओर से जतायी गई है। भीड़ भरा इलाका होने की वजह से प्रशासन भी लोगों को बचाने के लिए मौके पर पहुंच रहा है साथ ही आपदा राहत बल को भी सूचना दे दी गई है।

वहीं इस दौरान यातायात भी दोनों तरफ का बाधित हो गया तो काफी लंबी दूरी तक जाम की स्थिति भी बन गई। लोगों को बचाने के साथ ही पुलिस यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने में व्यस्त हो गई। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। सपा शासनकाल से बनना शुरु हुआ यह ओवर ब्रिज चौकाघाट स्थित बस स्टैंड से लहरतारा तक विस्तार किया जा रहा था।


                                                                                                                           राजेश कुमार यादव

Post a Comment

0 Comments