Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रयागराज : झूंसी में घर के भीतर युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या - INA NEWS

आयुषी उपाध्याय

प्रयागराज : झूंसी थाना क्षेत्र के बजहा गांव में घर के भीतर कुलदीप बिंद (24) पुत्र राममूरत बिंद की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को अपने घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बजहा गांव निवासी राममूरत बिंद के छह बेटों और चार बेटियों में कुलदीप बिंद आठवें नंबर पर था। वह मेहनत मजदूरी कर कर परिवार का भरण पोषण करता था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम को तकरीबन छह बजे वह गांव में देखा गया था। इसके बाद रात में तकरीबन 10 बजे बड़ी बहन जया ने भी उसे घर के पास में ही देखा था।

इसके बाद सोमवार की सुबह तकरीबन सात बजे उसकी हत्या की खबर गांव में फैली तो खलबली मच गई। युवक कुलदीप अपने घर के आगे रहने वाले सगे भाई मुन्ना और पप्पू बिंद के घर गया था। वहीं पर शराब पीने के बाद घर के भीतर ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घर के भीतर ही लोहे की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को सोमवार की भोर में हत्यारोपियों ने अपने घर के सामने ही सड़क के किनारे फेंक दिया। युवक कुलदीप के हत्या की खबर परिजनों को हुई तो खलबली मच गई। सभी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। आरोपी घर में ताला बंद करके फरार हो गए हैं। 

Post a Comment

0 Comments