Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

तीन मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ

नई दिल्ली - आज कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि का दिन है। कभी पूरे देश में राज करने वाली कांग्रेस हाल में पांच राज्यों के चुनाव होने से पहले तक सिर्फ पंजाब और केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी तक सिमट गई थी।

कर्नाटक में पार्टी जनता दल (सेकुलर) के साथ गठबंधन सरकार चला रही है। लेकिन चुनाव नतीजे आने के बाद तीन और राज्य उसके खाते में जुड़ गए। आज हिंदी बेल्ट के तीन बड़े राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उसके मुख्यमंत्रियों शपथ लेंगे।

अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण में राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा,शरद यादव, शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला, चन्द्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, तेजस्वी यादव, डीएमके नेता एमके स्टालिन और कनिमोरी, बाबूलाल मरांडी एवं हेमंत सोरेन और उपेन्द्र कुशवाह आदि शामिल होंगे। गहलोत के शपथ ग्रहण के बाद ये सारे नेता भोपाल रवाना हो जाएंगे।

सुबह 10:30 बजे

गहलोत और सचिन पायलट आज संभालेंगे सत्ता

जयपुर में कांग्रेस के मेगा शो के लिए मंच तैयार हो चुका है। अशोक गहलोत बतौर राजस्थान के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अल्बर्ट हॉल में आयोजित किया गया है।

राहुल, मनमोहन और पवार सहित कई नेता शामिल होंगे 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन ¨सह समारोह में मौजूद रहेंगे। पार्टी के अन्य नेताओं के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्दृ भी पहुंचेगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस के किसी मंच पर दूसरी बार मोदी विरोधी खेमे के नेता एकजुट होंगे।

दिल्ली से मंजूरी के बाद मंत्री लेंगे शपथ

सोमवार को गहलोत और पायलट की ही शपथ होगी । 
सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल का फैसला राहुल गांधी के परामर्श से होगा।


दोपहर 01:30 बजे 

कमलनाथ आज संभालेंगे मप्र की बागडोर 

मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ आज जंबूरी मैदान में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कई औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है, जिनके नाम अभी नहीं बताए गए है।

मप्र में 15 साल बाद कांग्रेस सत्ता में लौट रही है। राज्यपाल आनंदीबन पटेल कमलनाथ को मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। मंच से राज्यपाल के रवाना होने के बाद राहुल गांधी व कमलनाथ का संबोधन होगा।

एक लाख लोगों के आने की संभावना 

खुले मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है। 25 हजार आमंत्रण कार्ड के अलावा कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए खुला आमंत्रण भी दिया है।

शाम 04:30 बजे

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के सिर सजेगा ताज 

मनमोहन, सोनिया और राहुल के साथ आ सकते हैं कमलनाथ 

मध्यप्रदेश मे कमलनाथ को शपथ ग्रहण कराने के बाद छत्तीसगढ़ के भी राज्यपाल का कार्यभार संभाल रही आनंदी बेन पटेल राज्य के भावी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शपथ दलाने के लिए रायपुर पहुंचेगी । शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित किया गया है। इसमें संप्रग चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ व राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के मौजूद रहने की संभावना है।

रविवार दोपहर कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भूपेश बघेल साढ़े तीन बजे राजभवन पहुंचे। राज्यपाल की गैरमौजूदगी में उनके सचिव को 68 विधायकों के हस्ताक्षर का पत्र सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया और राजभवन ने उन्हें आमंत्रित किया।

Post a Comment

0 Comments