Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

दिल्ली-एनसीआर में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट - INA NEWS TV

नई दिल्ली : दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह बदरा बरस गए। बारिश के कारण मौसम काफी सुहावना हो गया है। लोगों को लंबे समय से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। गुरुग्राम में गुरुवार सुबह हुई बारिश आफत बनकर आई। 

बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया तो वहीं सड़कों पर जलभराव की वजह से लोग परेशान हुई।

मौसम विभाग ने जारी की थी चेतावनी

बृहस्पतिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर हल्की बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी के अनुसार, गुरुग्राम में अगले कुछ घंटों तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। जलभराव की स्थिति भी बने रहने का अनुमान है, जिससे निचले इलाकों में आवाजाही मुश्किल हो सकती है। 

दिन के पहले हिस्से में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कुछ और इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर थोड़ी भारी बारिश होने की भी संभावना है, जिसके लिए विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की है।

Post a Comment

0 Comments