मेरठ पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) और कांवड़ यात्रा नहर पटरी (चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग) पर भारी वाहनों का प्रवेश 29 जुलाई रात 12 बजे से 12 अगस्त तक प्रतिबंधित रहेगा।
पांच अगस्त रात से 12 अगस्त रात तक दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-मेरठ दिशा में यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर आने वाले वाहनों का भी रूट बदला जाएगा। कांवड़ यात्रा गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेगी, बल्कि पुराने निर्धारित मार्गों पर ही चलेगी।
एनएच-68 पर दो अगस्त आधी रात से हल्के एवं मध्यम वाहन मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार दिशा में बाईं लेन पर टू-वे चलेंगे, जबकि दाहिनी लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। प्लान कांवड़ियों की संख्या और स्थितियों के आधार पर बदला जा सकता है।
यह प्लान मेरठ जोन और आसपास के जनपदों के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय के बाद तैयार किया गया है। अंबाला, यमुनानगर, राजस्थान, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से उत्तराखंड जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374