Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

महाराष्ट्र : नासिक में बादल फटने की चेतावनी, त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद, रत्नागिरी में लैंडस्लाइड - INA NEWS

महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। नासिक में बादल फटने की आशंका भी जताई है।

नासिक के सभी स्कूल और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे।

रत्नागिरी जिले के शेलारवाड़ी में बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से एक मकान का हिस्सा ढह गया। एक महिला को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। वहीं, दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।

इधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी, पत्थर और मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया। कई मकानों और गाड़ियों को नुकसान हुआ। सड़कों पर मलबा भर गया। वहीं, राजस्थान के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर में सोमवार को 3 इंच बारिश हुई। जोधपुर में बारिश के बाद हाईवे पर पानी भर गया।

Post a Comment

0 Comments