अंबेडकरनगर : यूपी के अंबेडकरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति के सऊदी अरब में पाकिस्तानी महिला से दूसरा निकाह कर लेने और चार साल से घर न लौटने के गुस्से में पहली पत्नी ने अपने चारों बच्चों को मार डाला। वारदात के बाद महिला फरार हो गई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर अकबरपुर में महिला ने अपने चार बच्चों की बर्बर तरीके से हत्या कर दी। जब परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तो घर अंदर से बंद मिला। पहली मंजिल के रास्ते घर में प्रवेश करने पर कमरे में चारों बच्चों के शव पड़े मिले।
घटना की वजह
महिला के पति चार साल से विदेश (सऊदी अरब) में थे। कुछ समय पहले उन्होंने वहां एक पाकिस्तानी महिला से दूसरी शादी कर ली थी। इस बात से पहली पत्नी काफी नाराज और तनाव में थी। पति के घर न लौटने और दूसरी शादी की जानकारी के बाद दोनों के बीच लगातार अनबन चल रही थी। पुलिस को आशंका है कि इसी तनाव और गुस्से में महिला ने यह जघन्य वारदात को अंजाम दिया
एसपी प्राची सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति के दूसरी शादी करने और लंबे समय से घर न लौटने का मामला सामने आया है। महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
वारदात की सूचना मिलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच में जुटी हुई है

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374