Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

कानपुर : अनाथ बच्चों को हीटर से जलाया, खाना मांगने पर बेल्ट से पिटाई - INA NEWS

कानपुर : यूपी के कानपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव में एक अमानवीय घटना सामने आई है। माता-पिता की मौत के बाद चार छोटे बच्चों को चाचा-चाची के भरोसे छोड़ दिया गया था, लेकिन चाची ने इन मासूमों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। खाना मांगने पर बच्चों को बेल्ट से पीटा जाता था और न मानने पर हीटर से जला दिया जाता था।

गुरुवार शाम 5:25 बजे यूपी 112 पर 14 वर्षीय किशोर का फोन आया, जिसमें वह रोते हुए कह रहा था- "हैलो पुलिस... जल्दी आओ, हमारी बहन को चाची हीटर से जला रही है..."

कॉल सुनते ही पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स वाहन) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां 14, 11, 9 और 4 वर्षीय चार भाई-बहन मिले, जिनके शरीर पर चोटों के निशान साफ दिख रहे थे। बच्चों ने पुलिस के सामने रो-रोकर अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि चाची उन्हें स्कूल नहीं जाने देती और छोटी-छोटी बातों पर बुरी तरह मारती-पीटती है।

पुलिसकर्मियों ने चाची को तुरंत बुलाकर पूछताछ की। चाची ने बचाव में कहा कि बच्चे स्कूल नहीं जाते और दुकान से चोरी करते हैं, इसलिए उन्हें सजा दी गई। पुलिसकर्मियों ने महिला को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, "जेल चली जाओगी। जालिम हो, कोई बच्चों को इस तरह मारता है, बच्चों को भूखा देखकर दोनों पुलिसकर्मियों ने खुद दुकान जाकर खाना-पीने की चीजें और राशन खरीदा और बच्चों को खिलाया।

देर शाम महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों से विस्तार से जानकारी ली। थाना प्रभारी ने चाचा-चाची को सख्त हिदायत दी कि बच्चों को प्यार से रखें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच जारी
पुलिस ने बच्चों के घावों का मुआयना किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। बाल कल्याण समिति को भी सूचित कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments