Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

चित्रकूट : ट्रैक्टर-टैंकर पलटने से एक महिला की मौत, दो अन्य गंभीर घायल - INA NEWS

चित्रकूट : शुक्रवार सुबह चित्रकूट जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छिपनी मोड़ बरवारा के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर-टैंकर ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना छिपनी गांव की रहने वाली सीमा देवी (23), गीत और आरती देवी के साथ हुई। तीनों जंगल क्षेत्र से लकड़ी बीनकर घर लौट रही थीं। मोड़ पर पहुंचते ही तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर-टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इससे गुजर रही तीनों महिलाएं ट्रैक्टर के नीचे दब गईं।

सीमा देवी पूरी तरह दबने के कारण घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दी गईं। गीत और आरती देवी को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है।

ट्रैक्टर चालक फरार
ट्रैक्टर-टैंकर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-टैंकर को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि मोड़ पर तेज स्पीड की वजह से वाहन अनियंत्रित हुआ और पलट गया। मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फरार चालक की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।


Post a Comment

0 Comments