Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रयागराज : हिस्ट्रीशीटर सक्षम शर्मा की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का शक - INA NEWS

प्रयागराज : मुट्ठीगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर 25 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर सक्षम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विमल और कमल नामक व्यक्तियों ने सक्षम को घर से बुलाकर गली में ले जाकर गोली मार दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मुट्ठीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल सक्षम को सबसे पहले एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों का आरोप है कि उचित इलाज नहीं मिला। इसके बाद उन्हें बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मां ने बताया कि मार्च महीने में भी सक्षम पर जानलेवा हमला हुआ था। उसी मामले में बृहस्पतिवार को उनका बयान दर्ज होना था, लेकिन बयान से पहले ही उनकी हत्या कर दी गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।

पुलिस के अनुसार सक्षम शर्मा पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। कुछ महीने पहले आगजनी की एक घटना में भी उसका नाम सामने आया था। डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments