प्रयागराज (नैनी): नैनी के नए यमुना पुल चौराहे के पास दो कारों की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। मृतक माता मैहर देवी के दर्शन करने के लिए परिवार के साथ जा रहे थे।
फाफामऊ इलाके के शांतिपुरम निवासी दीपक चौरसिया (पुत्र छेदीलाल) अपनी परिवार के सदस्यों के साथ माता मैहर देवी का दर्शन करने जा रहे थे। उनकी कार जब नए यमुना पुल चौराहे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी कार से उनकी कार की भीषण भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपक चौरसिया की कार पलट गई। हादसे में दीपक चौरसिया समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल:
अर्पित कुमार यादव (21 वर्ष), पुत्र पवन कुमार यादव, निवासी सुल्तानपुर थाना पूरे मार
प्रिंस, पुत्र रामगोपाल, निवासी पर राजौरी महेवा
एक अन्य व्यक्ति
तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।
घटना से मचा हड़कंप
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर खलबली मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे का मुख्य कारण हो सकता है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374