Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आगरा : बकरीद पर ताजमहल में तीन घंटे निशुल्क प्रवेश, हजारों ने अदा की नमाज - INA NEWS

आगरा : बकरीद (ईद उल अजहा) के पावन अवसर पर ताजमहल में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक तीन घंटे का निशुल्क प्रवेश दिया गया। इस दौरान ताजमहल में खासी भीड़ नजर आई। ताजगंज और आसपास के इलाकों से हजारों नमाजी परिवारों के साथ सुबह सात बजे से ही पहुंचने शुरू हो गए।

नमाजियों ने पहले ताजमहल का दीदार किया और फिर शाही मस्जिद में नमाज अदा की। हजारों सिर खुदा की इबादत में झुके और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे की दुआ मांगी। इस अवसर पर देशी-विदेशी सैलानियों को भी सुबह 7 से 10 बजे तक बिना टिकट के ताजमहल घूमने का मौका मिला।

फतेहपुर सीकरी में गूंजी ईद की तकबीरें
फतेहपुर सीकरी में शाही जामा मस्जिद समेत कस्बे और देहात की सभी मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। हजारों लोगों ने सामूहिक नमाज में शिरकत की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद मुबारकबाद दी और देश में शांति, भाईचारा तथा सौहार्द की दुआ की।

फिरोजाबाद में चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण नमाज
फिरोजाबाद में ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह और शहर की प्रमुख मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों में जाकर कुर्बानी की रस्म अदा की।

प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके कारण कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Post a Comment

0 Comments