Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

दिल्ली : एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 7 की मौत, 24 घायल - INA NEWS

एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश) : मंगलवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा कर दिया। तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई बस पुलिया से टकराकर पलट गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई।

इस दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हुए हैं। बस में कुल 52 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। करीब आधे घंटे बाद यूपीडा कर्मियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों की सूची:
  1. शिवचरन राम — उप-निरीक्षक, सीवान पुलिस, बिहार
  2. सुरेश कुमार जायसवाल — पुत्र राम आधार जायसवाल, मुंडेरा बाजार, चौरा चौरा, गोरखपुर
  3. विदेशी गुप्ता — पुत्र मिश्रीलाल गुप्ता, मधुपुर, थाना पीपीगंज, गोरखपुर
  4. विजय कुमार — पुत्र रामजीत, गोविंदपुर, थाना कप्तानगंज, बस्ती
  5. एक अज्ञात पुरुष
  6. एक महिला व अन्य अज्ञात यात्री
  7. घायलों की सूची (कुछ प्रमुख नाम):
  8. वसीम (33), वजीरगंज, गया (बिहार)
  9. गोलू (22), देवरिया
  10. रोहन (29), जहानाबाद (बिहार)
  11. विनय, बिसरोली, गोरखपुर
  12. धीरज (35), टिकरा सुहागकुली, महाराजगंज
  13. अरुण कुमार (28), कुसुमल बनी, गोरखपुर
  14. सुरेंद्र कुमार (33), खदानी, गोरखपुर
  15. अमरदीप (30), गोरखपुर
  16. फरमान अंसारी (30), शिकारपुर (बिहार)
  17. शाहिद अख्तर, पीपरपाड़ी
  18. सोम अली (28), बस्ती
  19. धनंजय (34), श्याम बिहार, दिल्ली और अन्य...
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की प्रतिक्रिया
एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह हादसा एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर बसों की तेज रफ्तार और स्लीपर बसों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है। परिजनों में शोक का माहौल छा गया है।

Post a Comment

0 Comments