Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

कानपुर: वेल्डिंग के दौरान भीषण आग, 50 फीट ऊंची लपटें, फैक्टरी जलकर राख - INA NEWS

कानपुर : कानपुर के जूही थाना क्षेत्र के विनोबानगर राखी मंडी में शुक्रवार शाम एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। बाइक के फाइबर प्लास्टिक पार्ट्स बनाने वाली दो मंजिला फैक्टरी में वेल्डिंग के दौरान आग भड़क उठी। घनी आबादी वाले इलाके में थिनर की वजह से तेज धमाके होने लगे और 50 फीट तक ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी
फैक्टरी मालिक किदवईनगर के ब्लॉक निवासी प्रभात उर्फ सनी की है। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पहली मंजिल पर वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और फैक्टरी के अंदर रखे थिनर व अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण बार-बार धमाके होने लगे।

फैक्टरी में काम कर रहे 12 से ज्यादा कर्मचारी समय रहते नीचे से भाग निकलने में कामयाब रहे। किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की चपेट में आकर फैक्टरी के पास स्थित एक बोरी का गोदाम और एक झोपड़ी भी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

धुआं 4 किमी दूर तक दिखा
आग इतनी भयंकर थी कि धुएं का गुबार आसपास के इलाकों में 4 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी करीब 8 घंटे तक लगातार मशक्कत करते रहे, लेकिन रात तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

स्थानीय लोगों में दहशत
घनी आबादी वाले इलाके में इस घटना से लोग भयभीत हो गए। कई लोगों ने अपने घरों और सामान को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया।

Post a Comment

0 Comments