Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

लखनऊ : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी, एक सप्ताह में करीब ₹5 का उछाल - INA NEWS

लखनऊ : तेल कंपनियों ने एक बार फिर आम उपभोक्ताओं को झटका दिया है। लखनऊ में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी की गई। ताजा वृद्धि के बाद लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 99.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 86 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ ही बीते सात दिनों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।

आम लोगों पर बढ़ा बोझ
लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से राजधानी के वाहन चालकों, माल ढुलाई करने वालों और आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। परिवहन लागत बढ़ने से सब्जी, फल, दूध समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के दाम और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पिछले कुछ दिनों में ईंधन के दामों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे मध्यवर्गीय परिवारों की मासिक खर्च बढ़ने की संभावना है। खासकर ऑटो, टैक्सी, ट्रक चालक और छोटे व्यापारी इसकी सबसे ज्यादा मार झेल रहे हैं।

बाजार में क्या है स्थिति?
वर्तमान में लखनऊ में:
पेट्रोल: ₹99.28/लीटर
डीजल: ₹92.64/लीटर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वैट और अन्य स्थानीय करों के कारण देश के अन्य महानगरों की तुलना में लखनऊ में ईंधन महंगा पड़ रहा है।

अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इस बढ़ोतरी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उपभोक्ता इस लगातार बढ़ोतरी से काफी नाराज दिख रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments