महराजगंज (उत्तर प्रदेश) : नौतनवा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब और संवेदनशील मामला सामने आया है। 40 वर्षीय महिला ने 14 वर्षीय किशोर के साथ शादी करने का दावा करते हुए उसके साथ रहने की जिद की। महिला के चार बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ा बेटा 19 वर्ष का है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को नौतनवा थाने में महिला पहुंची और किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। उसने दावा किया कि दोनों ने 15 फरवरी को सहमति से एक कमरे में शादी कर ली थी और अब वह किशोर के साथ रहना चाहती है।
कैसे शुरू हुआ मामला?
जानकारी के मुताबिक, किशोर अपने पिता के साथ चेन्नई में रहता था। करीब चार महीने पहले इंस्टाग्राम रील्स लाइक करने से दोनों की दोस्ती शुरू हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। दो महीने पहले किशोर चेन्नई से गोरखपुर आया। इसके बाद महिला उसे अपने साथ रखने के लिए फरेंदा थाने भी पहुंच चुकी थी, जहां पहली बार मामला समझौते पर खत्म हुआ था।
दो माह बाद रविवार को महिला फिर नौतनवा थाने पहुंची और किशोर के साथ रहने की जिद करने लगी।
थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा
महिला की शिकायत पर पुलिस ने किशोर और उसकी मां को थाने बुलाया। यहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। काफी देर चली वार्ता के बाद अंत में दोनों पक्ष आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। दोनों ने एक-दूसरे के संपर्क में न रहने और किसी भी कानूनी कार्रवाई न करने पर राजी हो गए।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि वार्ता के बाद दोनों पक्ष शांतिपूर्वक वापस चले गए। महिला और किशोर पक्ष में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई।
.png)
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374