Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मुरादाबाद : पिकअप लूटने के लिए संभल के पिता-पुत्र की हत्या, शव शामली के जंगल में फेंके - INA NEWS

संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र में पिकअप गाड़ी लूटने के इरादे से एक बाप-बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने दोनों की लाशें शामली जिले के बड़ौत गांव के जंगल में फेंक दीं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी निशानदेही पर दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं।

मृतक की पहचान धनारी थाना के गांव मलुआ, घेर भिरावटी निवासी नरेश (40) और उनके बेटे भीमसैन (22) के रूप में हुई है। दोनों पिता-पुत्र पिकअप चलाकर अपनी रोजी-रोटी चलाते थे। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना 2 अप्रैल की देर रात की है। नरेश अपनी पत्नी गीता के साथ खेती-किसानी के साथ-साथ पिकअप गाड़ी भी चलाते थे। 2 अप्रैल को वे रिश्तेदार की भैंस लेकर कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव अमरावती गए थे। वहां दो अज्ञात युवक मिले, जिन्होंने मेरठ से मजदूर लाने की बात कहते हुए पिकअप गाड़ी बुक कर ली।
नरेश भैंस छोड़ने के बाद दोबारा अमरावती गए और आरोपियों के साथ मेरठ के लिए रवाना हो गए। रात 10 बजे तक उनकी पत्नी से बात हुई थी, उसके बाद संपर्क टूट गया। 3 अप्रैल को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की छानबीन में मेरठ रास्ते के एक टोल प्लाजा पर पिकअप गाड़ी गुजरती दिखी, लेकिन उसके बाद किसी कैमरे में गाड़ी नहीं दिखी।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी किसी संपर्क मार्ग से गाड़ी लेकर शामली ले गए और वहां पिता-पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया था, जिसने हत्या की बात स्वीकार की लेकिन शव कहां फेंके यह नहीं बता पा रहा था। बाद में आरोपी की निशानदेही पर शामली के बड़ौत गांव के जंगल से दोनों शव बरामद किए गए।
नरेश की पत्नी गीता ने बताया कि उनके पति और बेटा पूरी तरह निर्दोष थे। वे सिर्फ अपनी गाड़ी चलाकर परिवार का पेट पाल रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण और पूरी घटनाक्रम स्पष्ट होगा।

Post a Comment

0 Comments