Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

इंदिरापुरम : गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, सात फ्लैट झुलसे - INA NEWS

इंदिरापुरम: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर डी ब्लॉक में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8:30 बजे टावर की 9वीं मंजिल पर एक फ्लैट से शुरू हुई आग ने देखते-ही-देखते विकराल रूप धारण कर लिया और सात फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पानी ऊपरी मंजिल तक न पहुंचने के कारण दमकल कर्मियों ने लिफ्ट का इस्तेमाल कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

450 लोगों को सुरक्षित निकाला
आग लगने की सूचना मिलते ही सोसाइटी के आरडब्ल्यूए सदस्यों और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। टावर में रह रहे करीब 450 लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
धुएं के कारण दो बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आग का कारण अज्ञात
आग सबसे पहले 9वीं मंजिल के एक फ्लैट से शुरू हुई, जो तेजी से आसपास के फ्लैटों में फैल गई। आग लगने के दौरान फ्लैटों के अंदर से धमाकों की आवाज भी सुनाई दी। बिजली और गैस लाइन को तुरंत बंद कर दिया गया।
जिलाधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Post a Comment

0 Comments