Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

वाराणसी : दबंग ने की व्यापारी के पीट पीट कर हत्या - INA NEWS

वाराणसी (काशी): धर्म और शांति की नगरी काशी के ग्रामीण इलाके में रविवार रात एक मामूली सड़क दुर्घटना ने खूनी रूप ले लिया। फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा (घमहापुर) गांव में कारखाने से घर लौट रहे 40 वर्षीय कारोबारी मनीष सिंह को केवल इसलिए पीट-पीटकर मार डाला गया, क्योंकि उनकी कार से गांव की एक महिला को हल्की टक्कर लग गई थी।

जानकारी के अनुसार, मनीष सिंह भरथरा निवासी थे और गांव के पास ही दोना-पत्तल का कारखाना चलाते थे। रविवार रात करीब 11 बजे वह काम निपटाकर अपनी कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार से गांव की महिला बिंदु देवी को धक्का लग गया, जिसमें महिला के पैर और शरीर पर हल्की चोटें आईं।

इस मामूली घटना पर गांव वाले और महिला के परिजन भड़क उठे। गुस्साई भीड़ ने मनीष सिंह पर हमला बोल दिया। भीड़ ने उन्हें ईंट-पत्थरों और लाठियों से बुरी तरह पीटा। कारोबारी को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भीड़ ने उनकी कार को भी तोड़ डाला।

इस घटना से पूरे फूलपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने 8 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी गई है।
मनीष सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके माता-पिता पहले ही गुजर चुके थे। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस कार्रवाई:
फूलपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच तेजी से की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।

Post a Comment

0 Comments