Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

UP : बेटी, बच्चों के सामने दामाद ने ससुर की गला दबाकर की हत्या - INA NEWS

वाराणसी : यूपी के वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वा गांव में बृहस्पतिवार रात नशे में धुत दामाद संजय कुमार ने जमीन की बिक्री के रुपये के विवाद में ससुर किशोरी राम उर्फ झगडू (60) की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दामाद को गिरफ्तार किया। 12 साल से ससुर के घर में ही दामाद संजय सपरिवार रहता था। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है।

शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई निवासी संजय कुमार की शादी 13 साल पहले बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वां निवासी किशोरी राम उर्फ झगडू की बड़ी बेटी नीतू के साथ हुई थी। शादी के समय संजय पल्लेदारी करता था। शादी के बाद वह अपने ससुराल में ही रहने लगा। संजय मजदूरी करता था, जबकि ससुर ट्रॉली चलाते थे। संजय और नीतू को तीन बेटे आयुष (12), अंश (10) और अन्वय (8) हैं। 

कुछ माह पहले किशोरी ने अपनी जमीन बेच दी। उसी के पैसे को लेकर दामाद संजय से उसकी कहासुनी होती थी। बेटी नीतू ने पुलिस को बताया कि रात में पति मजदूरी के बाद शाम को घर लौटे तो शराब के नशे में थे। गालीगलौज करने लगे। नीतू ने बताया कि रात 8 बजे पिता किशोरी भी आ गए। उसके बाद संजय उन्हें भी गाली देने लगा। किशोरी के मना करने पर वह उन्हें मारने के लिए दौड़ा। यह देख बच्चों के साथ मिलकर बीचबचाव की कोशिश की और संजय को अलग करने लगी। 

Post a Comment

0 Comments