Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

UP News : भूकंप के झटकों से हिला गोंडा, 3.7 रही तीव्रता - INA NEWS

गोंडा : शुक्रवार की सुबह गोंडा भूकंप के झटकों से हिल गया। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। इसका केंद्र इटियाथोक क्षेत्र के इटहिया नवीजोत गांव के आसपास बताया गया है।

सुबह-सुबह अचानक धरती में कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की धनहानि या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

जिला प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कहीं से किसी नुकसान की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है। फिर भी प्रशासन सतर्क है और संबंधित विभागों से जानकारी ली जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments