सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सरसावा कस्बे की कौशिक विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के मकान में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी पत्नी अंजिता (35), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) के गोली लगे शव बरामद हुए।
कनपटी और माथे पर मारी गई गोलियां
पुलिस के अनुसार अशोक की कनपटी पर गोली लगी थी, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को माथे पर गोली मारी गई है। सभी के शव अपने-अपने बिस्तरों पर पड़े मिले। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई है।
फोन न उठने पर बहन को हुआ शक
अशोक मूल रूप से गांव खारीबांस के रहने वाले थे और पिछले दो वर्षों से कौशिक विहार कॉलोनी में मांगे राम के मकान में किराए पर रह रहे थे। सरसावा के सावन विहार में रहने वाली उनकी बहन पिंकेश ने मंगलवार सुबह भाई को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शक होने पर वह अपने बेटे प्रीत के साथ भाई के घर पहुंची।
सीढ़ी लगाकर खोला गया दरवाजा
घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद प्रीत ने सीढ़ी लगाकर घर में प्रवेश किया और किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देख परिवार के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374