शनिवार की देर रात गांव के पास स्कॉर्पियो सवार लोगों से उनका विवाद हो गया। इस दौरान उनकी बेरहमी से पिटाई कर बदमाश भाग निकले। उनको मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था जहां रविवार की रात उनकी मौत हो गई।
इस मामले में यूपी पुलिस के दरोगा समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
धरवारा गांव निवासी विवेक सिंह (28) पुत्र उमाकांत सिंह आर्मी के इंटेलिजेंस विभाग में तैनात थे। इस समय उनकी ड्यूटी दिल्ली में थी। 29 नवंबर की रात कोहड़ार से लौटते समय धरवारा मोड़ के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों से विवाद हो गया।
बदमाशों ने विवेक को बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घायल अवस्था में विवेक को लखनऊ के एक अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें मिलिट्री हास्पिटल गए जहां रविवार की रात उनकी मौत हो गई।
विवेक दो भाइयों में छोटे थे। तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनका एक दो साल का लड़का है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374