Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

UP: बैंकॉक में भी बेचे गए भारतीय युवक, 4500-4500 डॉलर लगी कीमत....दो कानपुर के और आगरा का एक

भारतीय युवकों को विदेश में बेचा जा रहा है। इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। कानपुर के दो और आगर के एक युवक को बैंकाक में 4500-4500 डॉलर में बेचा गया। 
आरोपी ने मलपुरा के एक और कानपुर के दो युवकों को 3-4 लाख रुपये लेकर बैंकॉक भेजा था। बाद में साइबर गिरोह के सरगना को 4500-4500 डाॅलर में बेच दिया था। मंगलवार को गिरोह के दो एजेंट मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी जय शुक्ला और आतिफ खान को गिरफ्तार किया गया था।साइबर सेल और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरोह का भंडाफोड़ किया था। दो आरोपी इंदाैर, मध्य प्रदेश निवासी अजय कुमार शुक्ला और उन्नाव निवासी आतिफ खान उर्फ राॅनी को गिरफ्तार किया था। दोनों पहले मर्चेंट नेवी में नाैकरी करते थे। नाैकरी के दाैरान वियतनाम, कंबोडिया, लाओस आदि देशों में साइबर ठगी की कंपनी चलाने वाले चीन के सरगनाओं के लिए काम करने लगे।आतिफ खान कंबोडिया में ही रह रहा था। वह अपने भारत के एजेंटों की मदद से युवकों को अपने पास बुलाता था। इसके बदले में चीनी सरगना उन्हें 3500 से 4500 डाॅलर तक देते थे। युवकों को भारत से भेजने वाले एजेंट भी अलग से रकम लेते थे। वहीं अजय कुमार शुक्ला भी युवकों को पंजाब के एजेंट की मदद से भेजता था। विदेश मंत्रालय से कई युवाओं ने मदद की गुहार लगाई थी। इस पर कई को रेस्क्यू कर भारत लाया गया।

Post a Comment

0 Comments