अब तक इस हादसे में 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। फ्लाइट में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें से 241 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बचा है, जिसे गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया है।
हादसा इतना भीषण था कि विमान का मलबा BJ मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल परिसर में गिरा, जिससे कॉलेज के मेस, हॉस्टल और डॉक्टर्स क्वार्टर्स पूरी तरह तबाह हो गए। तीन डॉक्टरों, MBBS के तीन छात्रों और आसपास के रिहायशी इलाके के 24 नागरिकों की भी मौत हो चुकी है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अब भी कई घायल सिविल अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने मृतकों की पहचान के लिए DNA सैंपल लेना शुरू कर दिया है। यह हादसा भारत के एविएशन इतिहास का सबसे बड़ा और भयावह हवाई हादसा बन चुका है।सरकार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374