आगरा : आगरा  में सोमवार की सुबह रामबाग के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

ये हादसा रामबाग फ्लाईओवर से उतरते ही हुआ। बताया गया है कि बाइक सवार युवक फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने पीछे से दोनों को रौंद दिया।