Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

भारत की युवा शक्ति भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएगी - PM नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश स्वामी विवेकानंद को याद कर रहा है, उन्हें नमन कर रहा है। स्वामी विवेकानंद को देश के युवाओं पर बहुत भरोसा था। 

पीएम मोदी ने कहा, 'स्वामी जी कहते थे कि मुझे युवा पीढ़ी पर भरोसा है, नई पीढ़ी पर भरोसा है। स्वामी जी कहते थे, मेरे कार्यकर्ता युवा पीढ़ी से आएंगे... जैसे विवेकानंद जी को आप पर भरोसा था, मुझे भी विवेकानंद जी पर भरोसा है। मुझे उनकी कही हर बात पर भरोसा है।' बकौल प्रधानमंत्री मोदी, स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं के लिए जो भी सोचा और कहा है, उस पर मुझे पूरी आस्था है।

पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें--

  • भारत आज कितने की सेक्टर्स में अपने लक्ष्यों को तय समय से भी पहले हासिल करके दिखा रहा है।
  • बड़े लक्ष्य रखना और उन्हें हासिल करना, ये सिर्फ किसी एक सरकारी मनशीनरी का काम नहीं है। 
  • बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राष्ट्र के हर एक नागरिक का जुटना जरूरी है।
  • भारत के युवा की सोच का विस्तार आसमान से भी ऊंचा है।
  • विकसित भारत में हम क्या और कैसा भारत देखना चाहते हैं? यह भारत विकसित यानी आर्थिक, सामरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त होगा।
  • हमारे सामने 25 साल का स्वर्णिम अवसर है। ये अमृतकाल है और मैं पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरा हूं। भारत की युवा शक्ति विकसित भारत का सपना जरूर साकार करेगी।

Post a Comment

0 Comments