आगरा : आगरा के बिचपुरी में विकास खंड अछनेरा के गांव महुअर में स्थित उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। बताया गया है खेलते समय विद्यालय की लोहे का गेट बच्चों पर गिर गया। बच्चे इसके नीचे दब गए। पांच बच्चे इस हादसे में घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की इमारत जर्जर है। वहीं ये गेट उस जगह लगा था, जहां सब्जियां उगाईं जाती हैं। ये भी काफी समय से गिरासू हालत में ही थी। शुक्रवार को जब विद्यालय परिसर में बच्चे खेल रहे थे, उसी समय ये हादसा हो गया। गेट के नीचे दबने से पांच बच्चे घायल हुए हैं। जिनमें से एक बच्चे का पैर टूट गया है। तो वहीं एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374