आगरा : आगरा के सदर स्थित एक कैफे में कक्षा 11वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की गई। एक युवक उसे बहलाकर ऑटो से ले गया। दो दोस्तों को भी बुला लिया। तीनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। ब्लैकमेल करके रुपये मांगे। मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैफे संचालक को नोटिस दिया गया है।
युवती 19 साल की है। पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी 11 नवंबर को स्कूल जा रही थी। रास्ते में नगला जस्सा का यशपाल मिल गया। उसने बेटी को बातों में फंसा लिया। ऑटो में ले गया।उसके साथ दोस्त अरुण और प्रवीन भी थे। तीनों उसे साैदागर लाइन स्थित होटल में ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दाैरान वीडियो भी बना लिया।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374