Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

वाराणसी : उपराष्ट्रपति ने किया नमो घाट का लोकार्पण, घाटों पर जलने लगे दीप

वाराणसी : देवताओं की दीपावली मनाने के लिए शिव की नगरी सजकर तैयार है। दीपदान के लिए लोग घाटों पर पहुंचने लगे हैं। देश-दुनिया के सभी लोगों की नजर काशी की देव दीपावली पर टिकी हुई है। कुछ ही क्षणों में काशी के सभी घाट दीपों का चंद्रहार पहनेंगे

उपराष्ट्रपति ने किया नमो घाट का लोकार्पण

देव दीपावली के अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नमो घाट को जनता को समर्पित किया। अब सुबह-ए-बनारस का लुत्फ पर्यटक विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले खुबसूरत नमो घाट से भी ले सकेंगे। यहां उदयागामी भगवान भास्कर का अभिवादन करता नमो घाट का 75 फीट ऊंचा नमस्ते स्कल्पचर पर्यटकों को लुभा रहा है।

एटीएस की टीम पल- पल कर रही निगरानी

देव दीपावली पर काशी के घाटों से लेकर शहर तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। इसी क्रम में रीवा कोठी की छत पर मौजूद एटीएस की टीम पल- पल की गतिविधियों पर दूरबीन से नजर रख रही है। 

विश्वनाथ धाम में आकर्षक रंगोली ने मोहा जनमन 

काशी की देव दीपावली देखने के लिए घाटों से लेकर कुंड, तालाब और मंदिरों में लोगों का जमघट लगा है। विश्वनाथ धाम में बनाई गई रंगोली और यहां का सजावट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। लोग दीये जलाने के साथ ही आकर्षक नजारे को निहारने के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं। पुलिस प्रशासन के लोग भी सादी वर्दी में चहलकदमी कर रहे थे। दूसरी तरफ, गंगा किनारे घूम रहे लोगों को मना किया जा रहा था।

तुर्की से आई विदेशी मेहमान ने की देव दीपावली की तारीफ

काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को देखने के लिए विदेशों से भी सैलानी पहुंचे थे। एक बातचीत में तुर्की से आईं विदेशी मेहमान ने कहा कि देव दीपावली देखना उनके लिए बेहद खास है। वह यहां हर बार आना चाहती हैं।

नमो घाट पर कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार की शाम प्रिंस ग्रुप की ओर से नमोः नमो डांस की प्रस्तुति दी गई। वहीं यूएसए और ऑस्ट्रेलिया के कलाकारों ने श्री नटराज कास्मिक शिवा नृत्य किया। 

Post a Comment

0 Comments