रिपोर्ट : उदय सिंह यादव
रायबरेली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से नामांकन दाखिल कर दिया है।
इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नजर आए। उनके साथ कई और दिग्गज नेता मौजूद रहे।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। राहुल को अपने कार्यालय से अपनी गाड़ी, डीएम ऑफिस तक लाने के लिए काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने उत्साह में जमकर नारे लगाए।
कांग्रेस कार्यालय के बाहर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा रहा
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374