Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

UP के गाजियाबाद में आज पीएम मोदी का रोड शो, CM योगी रहेंगे साथ - INA NEWS TV

गाजियाबाद : पीएम मोदी शनिवार को पश्चिम यूपी को साधने आ रहे हैं। पहले दोपहर को पीएम की सहारनपुर में रैली है। इसके बाद शाम को गाजियाबाद में रोड शो होगा। दोनों के बीच में मेरठ है, जहां चुनावी शंखनाद पहले ही कर चुके हैं। 

मेरठ मंडल में पांच लोकसभा सीटें हैं मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर। सहारनपुर मंडल में तीन हैं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और कैराना। इनमें 2019 में भाजपा ने मेरठ मंडल की सभी सीटें जीती थीं जबकि सहारनपुर मंडल में एक सहारनपुर हार गई थी। 2014 में भाजपा ने दोनों मंडलों में क्लीन स्वीप किया था।

2019 में सपा, बसपा और रालोद का महागठबंधन था। इस बार कहानी कुछ अलग है। सपा और बसपा अलग-अलग मैदान में हैं जबकि रालोद भाजपा के साथ है। ऐसे में भाजपा 2014 की कहानी दोहराए जाने की उम्मीद कर रही है। इन सभी सीटों पर पहले और दूसरे चरण में ही चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा नेता जानते हैं कि यहां से जो बात निकलेगी, वह दूर तलक जाएगी। इसलिए, कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। गाजियाबाद में रोड शो के खास मायने हैं। यहां राजनगर एक्सटेंशन और क्रॉसिंग रिपब्लिक में पश्चिम यूपी के लगभग सभी जिलों के लोग रहते हैं। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में देश के दस से ज्यादा राज्यों के 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं।

पहले भी कर चुके रैली
चुनाव आचार संहिता लगने से पहले पीएम मोदी रैपिड रेल के उद्घाटन के मौके पर 20 अक्तूबर को गाजियाबाद में रैली कर चुके हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन के बाद 25 जनवरी को बुलंदशहर में रैली कर चुके हैं।

रोड शो में एक लाख लोग पहुंचेंगे: भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक रोड शो करेंगे। इस चुनाव में भाजपा का रंग जमाने के लिए वह करीब एक घंटे तक लोगों के बीच रहेंगे। रोड शो का रूट 1400 मीटर का है। इस पर लोगों को चेकिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए 20 प्वाइंट बनाए गए हैं। 36 जगह पीएम पर पुष्प वर्षा की जाएगी। भाजपा नेताओं का दावा है कि रोड शो में एक लाख लोग पहुंचेंगे। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

Post a Comment

0 Comments