आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को पशु बाड़े में आग से 45 बकरियां जिंदा जल गईं और 15 झुलस गईं। आग बुझाने में एक किशोर सहित तीन लोग भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची दो दमकलों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।
घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबरा गांव की है। गांव निवासी प्रयाग सिंह बघेल का 200 वर्ग मीटर में पशु बाड़ा है। उन्होंने बाड़े में एक कमरा बना रखा था। बाहर टिनशेड पर छप्पर डाला हुआ था। परिजन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे परिवार के लोग खेत पर फसल काटने गए थे। तभी छप्पर में आग लग गई।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374